प्रारंभिक 2023 · प्रश्न 62
पृथ्वी के वायुमंडल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
- (a)भूमध्यरेखा पर प्राप्त होने वाले सूर्यताप की कुल मात्रा, ध्रुवों पर प्राप्त होने वाले सूर्यताप की कुल मात्रा की लगभग 10 गुनी है।
- (b)अवरक्त किरणें सूर्यताप के लगभग दो-तिहाई भाग हैं।
- (c)अवरक्त तरंगें निचले वायुमंडल में संकेंद्रित जलवाष्प द्वारा वृहद् रूप से अवशोषित होती हैं।
- (d)अवरक्त तरंगें सौर विकिरण की विद्युत्चुम्बकीय तरंगों के दृश्यमान स्पेक्ट्रम के भाग हैं।
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत', अध्याय 8 (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान)।
भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत (अध्याय 8): क्षोभमंडल में जलवाष्प, ओज़ोन और अन्य गैसें निकट-अवरक्त विकिरण का बड़ा हिस्सा सोख लेती हैं। इसी अध्याय में सूर्यातप उष्णकटिबंध में लगभग 320 वाट/मी² और ध्रुवों पर 70 वाट/मी² बताया गया है, जिससे (a) ग़लत हो जाता है। इसलिए (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2023), प्रश्न 62 ↗