प्रारंभिक 2024 · प्रश्न 2
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर क्षोभमंडल की मोटाई, ध्रुवों की तुलना में बहुत अधिक है ।
कथन-II :
भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर, प्रबल संवहनी धाराओं द्वारा ऊष्मा को अधिक ऊँचाई तक ले जाया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a)कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b)कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c)कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d)कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (a)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत', अध्याय 7 (वायुमंडल का संघटन तथा संरचना)।
भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत (अध्याय 7): क्षोभमंडल भूमध्य रेखा पर सबसे मोटा है, क्योंकि तेज़ संवहन धाराएँ ऊष्मा को बहुत ऊँचाई तक ले जाती हैं। दोनों कथन सही हैं, और II, I की व्याख्या करता है। इसलिए (a)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2024), प्रश्न 2 ↗