प्रारंभिक 2018 · प्रश्न 57
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- 1.पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र हर कुछ सौ हजार सालों में उत्क्रमित हुआ है ।
- 2.पृथ्वी जब 4000 मिलियन वर्षों से भी अधिक पहले बनी, तो ऑक्सीजन 54% थी और कार्बन डाइऑक्साइड नहीं थी ।
- 3.जब जीवित जीव पैदा हुए, उन्होंने पृथ्वी के आरंभिक वायुमण्डल को बदल दिया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a)केवल 1
- (b)केवल 2 और 3
- (c)केवल 1 और 3
- (d)1, 2 और 3
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत', अध्याय 2 (पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास); कक्षा 11 'भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत', अध्याय 4 (महासागरों और महाद्वीपों का वितरण)।
भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत: आरंभिक वायुमंडल में मुक्त ऑक्सीजन बहुत कम थी, और बाद में जीवों ने प्रकाश-संश्लेषण से उसे बदला (अध्याय 2)। महासागरीय तल पर सामान्य और उलटे चुंबकत्व की पट्टियाँ मिलती हैं (अध्याय 4)। यानी 1 और 3: (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2018), प्रश्न 57 ↗