प्रारंभिक 2023 · प्रश्न 65
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- 1.भूकम्प-लेखी (सीस्मोग्राफ) में S तरंगों से पूर्व P तरंगें अभिलिखित की जाती हैं।
- 2.P तरंगों में, अलग-अलग कण तरंग प्रसार की दिशा में आगे-पीछे कंपन करते हैं, जबकि S तरंगों में कण तरंग प्रसार की दिशा के समकोणीय ऊपर-नीचे कंपन करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a)केवल 1
- (b)केवल 2
- (c)1 और 2 दोनों
- (d)न तो 1 और न ही 2
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत', अध्याय 3 (पृथ्वी की आंतरिक संरचना)।
भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत (अध्याय 3): P-तरंगें तेज़ होती हैं और सबसे पहले पहुँचती हैं। ये तरंग की दिशा के समानांतर कंपन करती हैं, जबकि S-तरंगें उसके लंबवत कंपन करती हैं। दोनों कथन सही हैं। इसलिए (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2023), प्रश्न 65 ↗