प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 77
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद घटित हुआ/हुए है/हैं ?
- 1.GDP में कृषि का अंश बृहत् रूप से बढ़ गया ।
- 2.विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का अंश बढ़ गया ।
- 3.FDI का अंतर्वाह (इनफ्लो) बढ़ गया ।
- 4.भारत का विदेशी विनिमय भण्डार बृहत् रूप से बढ़ गया ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a)केवल 1 और 4
- (b)केवल 2, 3 और 4
- (c)केवल 2 और 3
- (d)1, 2, 3 और 4
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (b)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास', अध्याय 3 (उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण: एक समीक्षा); कक्षा 11 'भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास', अध्याय 5 (ग्रामीण विकास)।
NCERT से कैसे हल करें: कक्षा 11 'भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास' का अध्याय 3 बताता है कि 1991 के बाद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और विदेशी मुद्रा भंडार तेज़ी से बढ़े। भंडार लगभग 6 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग 646 अरब डॉलर हो गया। इसलिए कथन 3 और 4 सही हैं। इसी किताब के अध्याय 5 के अनुसार GDP में कृषि का हिस्सा घट रहा था, इसलिए कथन 1 ग़लत है। जिस विकल्प में 4 हो और 1 न हो, वह केवल (b) है।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 77 ↗