प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 100
निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है ?
- (a)भारत में स्वतन्त्र न्यायपालिका है ।
- (b)केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है ।
- (c)संघबद्ध होने वाली इकाइयों को राज्य सभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है ।
- (d)यह संघबद्ध होने वाली इकाइयों के बीच एक सहमति का परिणाम है ।
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (d)
NCERT में उत्तर: कक्षा 10 'लोकतांत्रिक राजनीति-2', अध्याय 2 (संघवाद)।
लोकतांत्रिक राजनीति-2 (अध्याय 2): भारत 'साथ रखकर बना' (holding together) संघ है, जिसमें एक बड़ा देश केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियाँ बाँटता है। यह अमेरिका की तरह इकाइयों के आपसी समझौते से बना संघ नहीं है। इसलिए (d)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 100 ↗