प्रारंभिक 2019 · प्रश्न 5
स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- 1.इसने देशी शिल्पकारों के कौशल तथा उद्योगों को पुनर्जीवित करने में योगदान किया।
- 2.स्वदेशी आंदोलन के एक अवयव के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् की स्थापना हुई थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a)केवल 1
- (b)केवल 2
- (c)1 और 2 दोनों
- (d)न तो 1, न ही 2
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 8 'Exploring Society: India and Beyond (भाग 2)', अध्याय 2 (India's Long Road to Independence); कक्षा 10 'भारत और समकालीन विश्व-2', अध्याय 4 (औद्योगीकरण का युग)।
Exploring Society, कक्षा 8 भाग 2 (अध्याय 2): स्वदेशी आंदोलन के दौरान प्रमुख नागरिकों ने राष्ट्रीय शिक्षा परिषद बनाई। भारत और समकालीन विश्व-2 (अध्याय 4): स्वदेशी के ज़ोर पकड़ने पर भारतीय उद्योग समूह संगठित हुए। दोनों कथन सही हैं। इसलिए (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2019), प्रश्न 5 ↗