प्रारंभिक 2025 · प्रश्न 67
अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- I.यह मध्यम आय वाले देशों को ऋण और गारंटी प्रदान करता है।
- II.यह गरीबी कम करने में विकासशील देशों की सहायता के लिए अकेले ही कार्य करता है।
- III.इसकी स्थापना द्वितीय विश्व-युद्ध के उपरांत यूरोप के पुनर्निर्माण में सहायता हेतु की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a)केवल I और II
- (b)केवल II और III
- (c)केवल I और III
- (d)I, II और III
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 10 'भारत और समकालीन विश्व-2', अध्याय 3 (भूमंडलीकृत विश्व का बनना); कक्षा 12 'समकालीन विश्व राजनीति', अध्याय 4 (अंतर्राष्ट्रीय संगठन)।
यह एक तथ्य NCERT में नहीं है: IBRD अन्य संस्थाओं (विश्व बैंक समूह के बाक़ी अंग, सरकारें, दूसरे ऋणदाता) के साथ मिलकर काम करता है। वह अकेले काम नहीं करता।
कक्षा 10 'भारत और समकालीन विश्व-2', अध्याय 3 के अनुसार इसकी स्थापना युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के वित्तपोषण के लिए हुई (III)। कक्षा 12 'समकालीन विश्व राजनीति', अध्याय 4 के अनुसार यह सदस्य देशों को ऋण देता है (I)। उत्तर (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2025), प्रश्न 67 ↗