प्रारंभिक 2018 · प्रश्न 49
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
एक संकल्पना के रूप में मानव पूँजी निर्माण की बेहतर व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है, जिसके द्वारा
- 1.किसी देश के व्यक्ति अधिक पूँजी का संचय कर पाते हैं ।
- 2.देश के लोगों के ज्ञान, कौशल स्तरों और क्षमताओं में वृद्धि हो पाती है ।
- 3.गोचर धन का संचय हो पाता है ।
- 4.अगोचर धन का संचय हो पाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a)1 और 2
- (b)केवल 2
- (c)2 और 4
- (d)1, 3 और 4
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास', अध्याय 4 (भारत में मानव पूँजी का निर्माण); कक्षा 8 'समाज का अध्ययन: भारत और उसके आगे (भाग 1)', अध्याय 7 (उत्पादन के कारक)।
भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास (अध्याय 4): भौतिक पूँजी मूर्त है, मानव पूँजी अमूर्त। 'समाज का अध्ययन', कक्षा 8 भाग 1 (अध्याय 7): मानव पूँजी का अर्थ है कौशल, ज्ञान और क्षमताएँ। यानी 2 और 4: (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2018), प्रश्न 49 ↗