प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 43
‘एकीकृत भुगतान अंतरापृष्ठ (यूनिफाइड पेमेंट्स इन्टरफेस/UPI)’ को कार्यान्वित करने से निम्नलिखित में से किसके होने की सर्वाधिक संभाव्यता है ?
- (a)ऑनलाइन भुगतानों के लिए मोबाइल वालेट आवश्यक नहीं होंगे ।
- (b)लगभग दो दशकों में पूरी तरह भौतिक मुद्रा का स्थान डिजिटल मुद्रा ले लेगी ।
- (c)FDI अंतर्वाह में भारी वृद्धि होगी ।
- (d)निर्धन व्यक्तियों को उपदानों (सब्सिडीज़) का प्रत्यक्ष अंतरण (डाइरेक्ट ट्रांसफ़र) बहुत प्रभावकारी हो जाएगा ।
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (a)
NCERT में उत्तर: कक्षा 7 'समाज का अध्ययन: भारत और उसके आगे (भाग 1)', अध्याय 11 (वस्तु विनिमय से मुद्रा तक)।
NCERT से कैसे हल करें: कक्षा 7 'समाज का अध्ययन: भारत और उसके आगे' (भाग 1), अध्याय 11: UPI से पैसा सीधे एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में जाता है। जब पैसा सीधे बैंक से बैंक जाता है, तो पहले मोबाइल वॉलेट में पैसा डालने की ज़रूरत नहीं रहती। बाक़ी विकल्प बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावे हैं, जिनका NCERT में कोई आधार नहीं। उत्तर (a)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 43 ↗