प्रारंभिक 2022 · प्रश्न 29
उत्तरी गोलार्ध में, वर्ष का सबसे लंबा दिन आम तौर पर कब होता है ?
- (a)जून महीने का पहला पखवाड़ा
- (b)जून महीने का दूसरा पखवाड़ा
- (c)जुलाई महीने का पहला पखवाड़ा
- (d)जुलाई महीने का दूसरा पखवाड़ा
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (b)
NCERT में उत्तर: कक्षा 7 'जिज्ञासा', अध्याय 12 (पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य)।
जिज्ञासा, कक्षा 7 (अध्याय 12): उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन 21 जून के आसपास होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। इसलिए (b)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2022), प्रश्न 29 ↗